News Details
News image

Rashtriya Khel Diwas


Posted on 29/08/2026

राजकीय महिला महाविद्यालय, सेक्टर-14 में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन गुरुग्राम, 29 अगस्त 2026: राजकीय महिला महाविद्यालय, सेक्टर-14, गुरुग्राम में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 350 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर शतरंज प्रतियोगिता, ऑनलाइन गूगल क्विज, स्पोर्ट्स टॉक एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली एवं नियमित शारीरिक गतिविधि के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। महाविद्यालय की प्राचार्या ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएँ दी और विद्यार्थी को दैनिक जीवन में खेल एवं शारीरिक गतिविधियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल आयोजन शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा डॉ. ज्योति सोलंकी, एसोसिएट प्रोफेसर एवं डॉ. मीनाक्षी यादव, असिस्टेंट प्रोफेसर (शारीरिक शिक्षा) के मार्गदर्शन एवं समन्वय में किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को “फिटनेस, खेल और स्वस्थ जीवनशैली” को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया